राष्ट्रीय एकता दिवस पर डीसीपी पश्चिम ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ

0
50

कानपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, कमिश्नरेट कानपुर नगर श्री एस.एम. कासिम आबिदी ने अपने कार्यालय में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। साथ ही देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों और देश की एकता को मजबूत करने में उनके अतुलनीय योगदान का स्मरण किया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here