पोषण पखवाड़ा: जागरूकता के लिए प्रभात फेरी, रैली और ‘पोषण परी’ कार्यक्रम आयोजित

0
6

भिण्ड,मध्यप्रदेश।जिले में पोषण पखवाड़े के तहत विभिन्न स्तरों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी अंजू तोमर के निर्देशन में शासन के निर्देशानुसार पोषण अभियान की गतिविधियां परियोजना और सेक्टर स्तर पर संचालित की जा रही हैं।
पोषण पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों को संतुलित आहार उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना तथा जीवन के प्रथम 1000 दिनों को बेहतर बनाना है। इसी क्रम में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य सामग्री को दैनिक जीवन में शामिल करने के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
अभियान के तहत ‘पोषण मटका’, ‘पोषण परी’, प्रभात फेरी और जागरूकता रैली जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। परियोजना भिण्ड ग्रामीण के सेक्टर बरही में पोषण पखवाड़ा गीत एवं पोषण परी कार्यक्रम आयोजित हुआ, वहीं भिण्ड शहरी सेक्टर-4 में महिलाओं को पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके अलावा परियोजना अटेर के सेक्टर सुरपुरा और प्रतापपुरा में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा भी जारी
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार 10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत महिलाओं को उनके अधिकारों और योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
कार्यक्रमों में महिलाओं, स्व-सहायता समूहों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आमजन को लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई।
साथ ही अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह रोकथाम के संबंध में भी जागरूक किया गया और ऐसी सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की प्रक्रिया समझाई गई।
कार्यक्रम में परियोजना अटेर की पर्यवेक्षक प्रभा दिनकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here