पुरवा विधानसभा में सक्रिय रूप से वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद उर्फ नीटू बाजपेई जनता में काफी लोकप्रिय हो रहे है

0
18

असोहा,उन्नाव। जिले की सबसे हाट सीट पुरवा हमेशा चर्चा में रही है।कभी दौर था पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित का।फिर समय ने करवट ली और उदयराज यादव लगातार चार बार विधायक बने।उदयराज यादव का भी तिलस्मी जादू टूटा और फिर आए अनिल सिंह।बसपा से चुनाव जीतने के बाद अगली बार भाजपा से चुनाव लड़े और वर्तमान में वह अभी भी विधायक है।लेकिन 2027 के विधानसभा चुनाव में इस बार कई दिग्गजों के साथ ही नए चेहरों को भी देखा जा रहा है।लेकिन गेंद जनता के पाले में ही रहेगी।जनता पुराने पर दांव लगाती है कि नए चेहरे को तव्वजो देती है।यह तो समय ही निर्धारित करेगा।पिछले कई वर्षों से पुरवा विधानसभा में सक्रिय रूप से वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद उर्फ नीटू बाजपेई जनता में काफी लोकप्रिय हो रहे है।वह सामाजिक कार्य हो या धार्मिक कार्य,सुख,दुख हर परिस्थिति में वह जनता के बीच दिखाई दे रहे है।मौजूद समय में वह भाजपा से टिकट मांग रहे है।लेकिन राजनीतिक गलियारों में अभी पार्टी टिकट देगी यह भी चर्चा बनी है।जबकि ब्राह्मण होने के नाते भाजपा के अलावा और दूसरी पार्टी भी ब्राह्मण पर दांव लगा सकती है।हालांकि अभी कई और अन्य दावेदार भी अपनी अपनी किस्मत आजमा रहे है।लेकिन पुरवा से विधायक कौन होगा यह तो 2027 में ही क्लियर होगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here