कानपुर।के सरसौल क्षेत्र में गुरुवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। सामाजिक एकता और समरसता का संदेश देती यह यात्रा करीब 80 किलोमीटर का सफर तय कर 30 गांवों से होकर गुजरेगी।
हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। ‘जय भीम’ और महात्मा फुले के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। यात्रा सरसौल, रामपुर, खरौटी, बाजखेड़ा, नजफगढ़ समेत दर्जनों गांवों से होकर उमरावखेड़ा पहुंचेगी, जहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समापन होगा।
शांतिपूर्ण आयोजन, चाक-चौबंद सुरक्षा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। महाराजपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में पीएसी, स्थानीय पुलिस और यातायात पुलिस ने मोर्चा संभाला।
यह आयोजन क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव और महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की एक मिसाल बन गया।
देखे फोटो।





