श्रद्धा भाव से मनायी गयी बाबा साहब की जयंती

0
22

कानपुर।मंगलवार को कल्याणपुर बैरी स्थित अंबेडकर स्कूल में भारत रत्न संविधान रचयिता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई वरिष्ठ समाजसेवी बलराम यादव ने बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए वहां उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित किया इस अवसर पर बलराम यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश को बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर तथा उनके बनाए हुए संविधान के अनुसार चलना पड़ेगा तभी देश की तरक्की होगी तथा विदेशों में देश का नाम होगा उन्होंने सभी से भाईचारा एकता बनाकर रहने और देश को तरक्की और समृद्धि के मार्ग पर ले जाने की बात कही कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे। वही विधानसभा बिठूर की ग्राम पंचायत बैकुंठपुर, ईश्वरीयगंज, टिकरा ग्राम पंचायत सुरार के बछऊपुर एंव तुन्ना मे सभी बुजुर्गों को नीला अंगवस्त्र पहना कर सम्मानित किया। इस मौके पर उनके साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय बड़े बुजुर्ग एवं महिलाएँ भी उपस्थित रही। कल्याणपुर बैरी गाँव से जुलूस में भी हर साल की भाँति बलराम सिंह यादव (समाजसेवी) की और उनकी पूरी टीम कार्यक्रम में उपस्थिति मौजूद रही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here