कानपुर पूर्वी जोन में 20 दरोगाओं का तबादला, महाराजपुर की तीन चौकियों को मिले नए प्रभारी

0
61

सरसौल/कानपुर। पूर्वी जोन में पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़े स्तर पर फेरबदल हुआ है। शुक्रवार को जारी सूची में कुल 20 उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है।

सबसे ज्यादा चर्चा महाराजपुर सर्किल की है, जहां तीन अहम चौकियों पर नए चेहरे तैनात किए गए हैं।

सरसौल में अब तक जमे राजमोहन मिश्रा को हटाकर कोतवाली क्षेत्र की एकता चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। उनके स्थान पर चकेरी से आए मुकुल पवार अब सरसौल संभालेंगे।

वहीं कुलगांव की कमान रामादेवी से आए गौरव शर्मा को सौंपी गई है, जबकि सुन्हैला चौकी पर कोतवाली सिविल लाइंस से आए प्रवीण कुमार को भेजा गया है।

सूत्रों के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे बिना देरी किए अपनी नई तैनाती पर जाकर कार्यभार संभालें।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here