असोहा, उन्नाव।क्षेत्र के पितना खेडा गांव के गंगादीन का 35 वर्षीय सरवन रावत गांव के ही रामकुमार व सत्तू के साथ उतरौरा गांव के पास से निकली सई नदी आज सुबह लगभग दस बजे मछली मारने गए थे , रामकुमार व सत्तू मछली मार रहे थे वही सरवन नदी में नहाने उतर गया ,नहाते वक्त वह गहरे पानी मे चला गया ,सरवन तैरना नही जानता तो वह डूबने उतराने लगा ,सरवन को डूबता देख उसके साथ गए रामकुमार व सत्तू उसको बचाने दौड़े तब तक देर हो गई थी , सरवन का म्रत शरीर रामकुमार व सत्तू ने वालो की मदद से नदी से बाहर निकालते हुए परिजनों को सूचना दी ,मौके पर म्रतक सरवन की माँ जदुराई घटना स्थल पे पहुंची तथा पुलिस को सूचना दी । घटना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया । म्रतक सरवन के पिता गंगादीन का कुछ वर्ष पूर्व ही देहांत हो गया था , म्रतक के एक बहन स्यामसती है जिसकी शादी हो गई है ।वही म्रतक की माँ जदुराई दृष्टिहीन है ,म्रतक ही परिवार का भरण पोषण करता था । म्रतक की अंधी मा का रो रो कर बुरा हाल है




