असोहा, उन्नाव।उन्नाव की पुरवा बिधान सभा क्षेत्र में भी विभिन्न पार्टियों के चुनाव लड़ने वालो की लम्बी फेहरिस्त देखी जा रही है।
वैसे तो पुरवा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ने वालो की लम्बी फेहरिस्त है, सपा से चार बार बिधायक रहे उदयराज यादव तो क्षेत्र में काफी सक्रिय देखें जा रहे हैं वहीं पवन मिश्रा, उत्तम चंद लोधी असोहा के पूर्व ब्लाक प्रमुख वीतेन्द्र प्रताप सिंह यादव भी क्षेत्र में काफी सक्रिय देखें जा रहे हैं युवा वर्ग वीतेन्द्र प्रताप सिंह को भी ज्यादा तरजीह देते देखे जाते हैं,वीतेन्द्र सिंह भी अखिलेश यादव तथा शिवपाल
सिंह के अति निकट माने जाते
है, फिलहाल पुरवा बिधान सभा से भाजपा के अनिल सिंह
दो बार से विधायक हैं लेकिन
भाजपा से पुरवा क्षेत्र में अभी
तक टिकट का कोई दूसरा दावेदार जाहिरा तौर पर अभी
कोई नहीं दिखता।




