असोहा, उन्नाव।असोहा ब्लाक के पाठकपुर के आदर्श इंटर कालेज के शिक्षा प्रसार सभा का चुनाव आज सर्व सम्मति से सम्पन्न हो गया।
बताते चलें कि इस कालेज का
चुनाव काफी अर्से से टलता आ रहा था।सम्पन्न हुए चुनाव में हाई कोर्ट के जाने-माने अधिवक्ता श्री निवास तिवारी को अध्यक्ष, तथा आलोक दुवेदी को उपाध्यक्ष तथा अनिल तिवारी तथा रामेन्द्र अवस्थी को उपाध्यक्ष, डा0कृष्णानन्द अवस्थी को मंत्री तथा नीरज तिवारी को उपमंत्री,राजेश कुमार अग्निहोत्री को कोषाध्यक्ष चुना गया।गौर रहे कि डाक्टर कृष्णानंद अवस्थी लगभग चालीस वर्षों से कालेज के मंत्री पद पर निर्विरोध चुने जाते आ रहे है।
देखे फोटो।




