बुद्ध पूर्णिमा पर महात्मा बुद्ध को किया नमन

0
27

उन्नाव। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर बांगरमऊ क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भगवान गौतम बुद्ध की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
मोहल्ला कस्बा टोला स्थित मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष अनीता कुशवाहा ने कहा कि बुद्ध का जीवन अहिंसा, करुणा और सत्य का संदेश देता है, जो आज भी प्रासंगिक है। उपाध्यक्ष धर्मराज कुशवाहा व अन्य लोग मौजूद रहे।
समाजवादी पार्टी के जिला सचिव सलीमुर्रहमान ने भी माल्यार्पण कर कहा कि बुद्ध के विचार समाज में शांति और भाईचारा स्थापित करने में सहायक हैं।
इस मौके पर विभिन्न मोहल्लों और गांवों में भी कार्यक्रम आयोजित कर लोगों ने उनके सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here