नवाचार शैक्षणिक सत्रो का संचालन कर तकनीकी शिक्षा से सभी को अवगत कराया

0
29

उन्नाव ।राजकीय बालिका इण्टर कालेज उन्नाव में माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा बालिकाओ में शैक्षणिक नवाचार गतिविधियों द्वारा तकनीकी शिक्षा में बढावा देकर आत्मनिर्भर बनाने हेतु ‘अटल टिंकरिंग लैब, की स्थापना की गयी थी जिसके प्रचार प्रसार हेतु अन्य विद्यालय के छात्र छात्राओ, शिक्षको व गणमान्य व्यक्तियो को आमंत्रित कर एक दिवसीय कार्यशाला ‘ A COMMUNITY का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चन्देल ने छात्र छात्राओ को संबोधित कर उत्साहवर्धन किया। विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी उपस्थित होकर बच्चों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में ATL प्रभारी श्रद्धा सिंह प्रवक्ता जीव विज्ञान द्वारा नवाचार शैक्षणिक सत्रो का संचालन कर तकनीकी शिक्षा से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या दीप शिखा मिश्रा, लीना रानी, जयति प्रभा सहित सभी उपस्थित शिक्षिकाओ ने आगंतुको के प्रति आभार व्यक्त कर कार्यक्रम की सफलता हेतु धन्यवाद प्रेषित किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here