उन्नाव।बांगरमऊ नगर के हरदोई उन्नाव मार्ग पर स्थित गुप्ता ट्रैक्टर एजेंसी के बाहर सुशील कुमार गुप्ता, रमेश कुमार गुप्ता व प्रेमचंद गुप्ता उर्फ राजू द्वारा आज मंगलवार को बाबा बजरंग बली की प्रतिमा स्थापित कर पूजन किया गया। पूजन और आरती के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों भक्तों और यात्रियों ने पूड़ी-सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। आज मंगलवार को नगर की बाजार होने के कारण आरती के समय भक्तों ने हनुमान जी के जमकर जयकारे लगाए।




