नौ दिन बाद पहुंचे 720 सिलिंडर फिर भी मायूस लौटे 150 उपभोक्ता,औरास में कड़ी धूप में सिलिंडर के लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगाए

0
14

उन्नाव।औरास की ईश्वरीय कृपा इंडेन गैस एजेंसी पर नौ दिन बाद 720 सिलिंडर पहुंचने के बावजूद 150 उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। सिलिंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया और एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप लगाया। सूचना पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।

सिलिंडर के लिए लाइन में लगीं महिलाएं गश खाकर गिरीं, हंगामा, सड़क जाम

डेढ़ लाख उपभोक्ताओं को सिलिंडर का इंतजार
उन्नाव

देरी से हो रही गैस सिलिंडर की डिलीवरी, धक्के खा रहे उपभोक्ता

मंगलवार को एजेंसी पर 720 सिलिंडर के दो लोड नौ दिन बाद पहुंचे थे। गैस आने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही लाइन में लग गए। सुबह दस बजे वितरण शुरू हुआ। हालांकि, 150 उपभोक्ता बचे होने पर सिलिंडर खत्म होने की घोषणा कर दी गई। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने एजेंसी कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। अल्दौ निवासी आयुष कुमार ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर वापस लौटाया।
उपभोक्ता सुमन देवी, संतोष पाल व अन्य ने कालाबाजारी करने का आरोप लगाया, बताया कि उन्होंने नौ अप्रैल को बुकिंग वाउचर कटवाया था। इसके बाद भी एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि रात में घरेलू गैस की 1500 से 1800 रुपये प्रति सिलिंडर तक कालाबाजारी की जा रही है। उन्होंने इसकी शिकायत पूर्ति निरीक्षक से की है।
संचालक राकेश कुमार ने बताया कि गैस एजेंसी में 15 हजार से अधिक उपभोक्ता हैं। अप्रैल में अभी तक केवल 2160 सिलिंडर ही मिल पाए हैं। इसी कारण उपभोक्ताओं को दिक्कत हो रही है।

सिलिंडरों की कालाबाजारी किए जाने की शिकायत उपभोक्ताओं ने की है। दिनेश यादव, पूर्ति निरीक्षक नें कहा मामले की जांच की जा रही है। अगर शिकायत सही पाई गई तो एजेंसी संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here