पृथ्वी दिवस के अवसर पर रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज में “कल्पांतर” नामक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

0
10

कानपुर।पृथ्वी दिवस के अवसर पर बिठूर स्थित रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज में “कल्पांतर” नामक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उन्नाव की जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह व विशिष्ट अतिथि शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने उपस्थित होकर बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर शकुन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “बच्चों ने अपशिष्ट सामग्री का अत्यंत नवाचारी ढंग से उपयोग किया है। यह प्रदर्शनी उनकी रचनात्मकता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण है। ऐसे प्रयास समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। प्रदर्शनी का मुख्य विषय पर्यावरण संरक्षण रहा। जिसमें विद्यार्थियों ने अपशिष्ट सामग्री से आकर्षक प्राणि उद्यान (जू) मॉडल,कला दीर्घा,विज्ञान मॉडल तथा विभिन्न हस्तशिल्प प्रस्तुत किए। सभी प्रस्तुतियाँ पूर्णतः पर्यावरण अनुकूल थीं और प्लास्टिक का नवाचारी रूप से पुनः उपयोग किया गया था साथ ही गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार रणबीर सिंह ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया और सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। विद्यालय के चेयरमैन रोहित मिश्रा ने कहा कि “कल्पांतर जैसे आयोजन बच्चों में नवाचार,सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सपना सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों को ‘अपशिष्ट से संपदा’ की सोच से जोड़ना तथा उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना है। बच्चों की प्रतिभा और परिश्रम इस प्रदर्शनी में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहे हैं। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहा,बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने में भी अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुआ। इस अवसर पर डॉ. शुधांशु राय, वैभव सिंह राठौर,गगन बाजपेयी एवं प्रधानाचार्या अर्चना सैनी सहित शिक्षकों में बबीता पांडेय,शिव प्रताप,नीतू दीक्षित,अशोक कुमार,निखिल बाजपेयी,अमित कुशवाहा आदि मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here