अहमदाबाद के रिवरफ्रंट और इंदिरा ब्रिज पर छठ पूजा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं अहमदाबाद शहर पुलिस आयुक्त सहित कई गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी उपस्थित रहे।
महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अहमदाबाद शहर पुलिस की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा और पूरे आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई।
अहमदाबाद पुलिस ने सुरक्षा, सेवा और समर्पण के संकल्प के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई।
देखे फोटो।







