असोहा, उन्नाव।आज दिन गुरुवार 3 बजे बीते 28 जुलाई की रात क्षेत्र के लालखेड़ा चौराहा स्थित बाबा धर्म काटा के पास से अजगैन थाना क्षेत्र के गुरुसहाय खेड़ा निवासी विजय प्रताप महिंद्रा पिकप डाला चोरी हो गया था , जिसका प्रार्थना पत्र पिकप मालिक ने स्थानीय थाने में दिया था । 29 जुलाई की रात पुलिस ने गस्त के दौरान असोहा जुनाबगंज मार्ग पर देवरा बाबा के पास साई नदी पर बने पुल पर पिकप डाला पकड़ लिया पूछ तांछ के दौरान पिकप सवार सही जवाब नही दे पाए ,पुलिस पिकप सवार सुधीर कुमार , शंकर दोनों स्थानीय थाने के पैंथर गांव निवासी तथा तीसरे अभियुक्त अवधेश कुमार निवासी गोकुलपुर थाना असोहा को थाने ले आई कड़ाई से पूछने पर तीनों ने अपराध स्वीकार कर लिया । तीनो युवक अपराधी किस्म के है तीनो युवको पर स्थानीय थाने में कई मामलों में अभियोग पहले से ही पंजिकृत है । थानाध्यछ फूल सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ कार्यवाही करके न्यायलय भेजा गया जहाँ न्यायलय ने जेल भेज दिया ।




