जिला युवा अधिकारी के निर्देश पर सरसौल आईटीआई में चला MY Bharat रजिस्ट्रेशन महाअभियान

0
43

सरसौल, कानपुर।युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे MY Bharat Youth Registration & Awareness Drive 2026 के तहत जिला युवा अधिकारी संजीव सिंह के दिशा-निर्देशों पर सरसौल क्षेत्र में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों द्वारा महाअभियान आयोजित किया गया।

यह अभियान *1 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026* तक चलेगा। इसी क्रम में सरसौल स्थित *रामकली इकबाल बहादुर आईटीआई कॉलेज, पूर्वामीर * में स्वयंसेवकों ने छात्रों और युवाओं का MY Bharat पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया और उन्हें अभियान के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

स्वयंसेवकों ने बताया कि MY Bharat पर रजिस्ट्रेशन से युवाओं को *Learning Opportunities, Volunteer Opportunities, Skill Development, Nation Building और Youth Engagement* जैसे कई लाभ मिलेंगे।

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बेहद आसान है। इच्छुक युवा `www.mybharat.gov.in` वेबसाइट पर जाकर मोबाइल नंबर/ईमेल से OTP वेरिफाई करके अपनी प्रोफ़ाइल बना सकते हैं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में आईटीआई के छात्र, शिक्षक और स्थानीय युवा उपस्थित रहे। स्वयंसेवकों ने अपील की कि अधिक से अधिक युवा इस पोर्टल से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here