प्रदेश के मुखिया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की बड़ी घोषणा, उन्नाव को स्टेट कैपिटल रीजन में शामिल किया गया

0
67

उन्नाव।18 जून,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज उन्नाव पहुंचे। जहां उन्होंने 570 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने स्टेट कैपिटल रीजन और रैपिड ट्रेन को लेकर बड़ी घोषणा की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन में उन्नाव को भी शामिल किया गया है। अब विकास का कार्य हजरतगंज में नहीं रुकेगा। लखनऊ का विकास अब उन्नाव भी पहुंचेगा‌। उन्होंने कहा कि दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली पहली रैपिड ट्रेन की तरह अब लखनऊ से उन्नाव-कानपुर के बीच भी रैपिड ट्रेन चलाई जाने का प्रस्ताव है‌। इसके माध्यम से हरदोई, सीतापुर, रायबरेली, लखनऊ को भी जोड़े जाने का प्रस्ताव है।
सीएम ने आगे कहा, उत्तर प्रदेश पर प्रभु श्री राम, बांके बिहारी, बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद बरस रहा है। बदहाल नहीं हो सकता है। अब यहां पर्व पर उपद्रव नहीं होता है। लोग परिवार के साथ सुरक्षित पर्व मना रहे हैं। पहले सैफई को ही प्रदेश माना जाता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 140 करोड़ जनता को परिवार माना है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुरवा विधानसभा के जिन कार्यों का लोकार्पण किया है उनमें केकेएम सराय जोगा मार्ग से पहाड़पुर संपर्क मार्ग, हुसैनपुर जमुका पड़री मार्ग से पुरवियन खेड़ा मार्ग, मंगत खेड़ा-कांथा-सोहरामऊ मार्ग पर आरसीसी लघु सेतु का निर्माण, कालूखेड़ा कांथा-मुसन्ना मार्ग पर क्षतिग्रस्त छोटी पुलिया की जगह आरसीसी पुलिया का निर्माण, केकेएम मार्ग पर आरसीसी पुलिया का निर्माण, पुरवा बीघापुर मार्ग पर स्थित नाला पर बॉक्स कल्वर्ट का पुनर्निर्माण, पुरवा-गिलसामऊ-कालूखेड़ा मार्ग पर आरसीसी पुलिया का निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल है। सदर विधानसभा क्षेत्र के दही चौकी पावर हाउस से अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र दोस्ती नगर बाईपास, मंधना- गंगा बैराज-शुक्लागंज पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग चौड़ीकरण, पंडित खेड़ा से आट संपर्क मार्ग सहित अन्य कार्य शामिल है।मुख्यमंत्री जी बोले कि अगर कोई 100 वर्ष बाद भी उन्नाव देखेगा तो उसे पता होगा जनपद के सांसद डाक्टर स्वामी हरि साक्षी महाराज,सदर के विधायक पंकज गुप्ता, भगवंत नगर से हृदय नारायण दीक्षित और आशुतोष शुक्ला भी थे जन प्रतिनिधि।
जो भी प्रस्ताव उन्नाव से आए हैं उनको पहले काम किया है सरकार ने।यूपी के पास पैसा की कमी नहीं है।
कार्यक्रम के दौरान मंच पर जिला प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी,जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा,जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी,सांसद डॉक्टर स्वामी साक्षी जी महाराज, सदर विधायक पंकज गुप्ता, सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर, बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार, मोहान विधायक बृजेश कुमार रावत, पुरवा विधायक अनिल सिंह, भगवंत नगर विधायक आशुतोष शुक्ला, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, जिला महामंत्री मनीष जायसवाल, नूतन सिंह,रजनीश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिंह, मीडिया प्रभारी विजय द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here