बहू-बेटी सम्मेलन एवं चौपाल कार्यक्रम का आयोजन कर पारिवारिक सौहार्द एवं महिला सम्मान का दिया गया संदेश

0
103

असोहा, उन्नाव।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव श्री जयप्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से असोहा थाना उन्नाव द्वारा एक “बहू-बेटी सम्मेलन” का आयोजन चौपाल के रूप में किया गया। कार्यक्रम में उप निरी0 सुरेश पाल सर का0 गिरीश ,पृवीन ‘म0 आ0 कंचन ,सोनम व दीछा सिंह उपस्थित रहे। सम्मेलन में सास, बहू, ननद, भाभी, मां, बेटियों एवं छात्राओं सहित ग्राम सभा के सम्मानित नागरिकों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
चौपाल के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं ग्रामीणों को पारिवारिक संबंधों में प्रेम, सम्मान एवं आपसी विश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं द्वारा बताया गया कि परिवार की बहू को सदैव बेटी के समान सम्मान एवं स्नेह दिया जाना चाहिए तथा बहू और बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। यों का निर्वहन करते हुए सास को मां के समान सम्मान देने तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मधुर संबंध बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here