दर्ज कराई गई रिपोर्ट को लेकर नया विवाद सामने आया

0
42

बांगरमऊ, उन्नाव ।संत बाबा मिलन दास हत्याकांड में दर्ज कराई गई रिपोर्ट को लेकर नया विवाद सामने आया है। मुकदमे के वादी एवं मृतक के भाई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने कोतवाली में दी गई तहरीर में इसराइल, यामीन और शानू को नामजद आरोपी बनाया था। जबकि लल्ली और शफी का उल्लेख केवल इस रूप में किया गया था कि घटना के समय वे बाबा के साथ मौजूद थे।
वीरेंद्र सिंह का कहना है कि उनकी तहरीर के विपरीत पुलिस ने दर्ज एफआईआर में पांचों लोगों को आरोपी बना दिया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने क्षेत्राधिकारी संतोष सिंह से भी बातचीत की है और पूरे मामले से अवगत कराया है। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि रिपोर्ट में किए गए बदलाव की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि वास्तविक तथ्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here