भादासा शक्ति केंद्र की बैठक हुई: विजय बहादुर सिंह के आवास पर जनहितैषी कार्यों पर चर्चा

0
91
Oplus_16908288

सरसौल,कानपुर। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को भादासा शक्ति केंद्र की बैठक संयोजक विजय बहादुर सिंह के आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी विनय प्रताप सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शक्ति केंद्र प्रभारी विनय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गए जनहितैषी कार्यों को जनता तक पहुंचाना चाहिए।

सिंह ने कार्यकर्ताओं को पूर्ववर्ती और वर्तमान सरकारों की कार्यशैली में आए बदलाव तथा विकास के स्तर की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने वर्तमान विधायक सतीश महाना के विकास कार्यों को भी जनता के बीच उजागर करने पर जोर दिया।

बैठक में संयोजक विजय बहादुर सिंह, बूथ अध्यक्ष शिव कुमार सिंह, विजयेंद्र परिहार, हिमांशु मिश्रा, राजू आदि उपस्थित रहे


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here