रक्तदान की अपील: घायल किशोर के इलाज को चाहिए तीन यूनिट ब्लड,सपा नेता एवं पूर्व डीआईजी रामतीर्थ परमहंस ने सोशल मीडिया पर लोगों से की मदद की गुहार

0
38

फतेहपुर। खागा विधानसभा क्षेत्र के दौलतपुर मजरे कोट गांव में बीते गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास की छत व छज्जा भरभराकर गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में राजकुमार प्रजापति एवं उनका किशोर पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल राजकुमार प्रजापति की इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र सदर अस्पताल फतेहपुर में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।बताया जा रहा है कि किशोर के दोनों पैरों की हड्डियां टूट गई हैं, जिसके ऑपरेशन के लिए तत्काल तीन यूनिट ब्लड की आवश्यकता है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए समाजवादी पार्टी के नेता, पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व डीआईजी रामतीर्थ परमहंस ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से रक्तदान करने की अपील की है उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति या संस्था द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान कर घायल किशोर की जान बचाने में सहयोग किया जा सकता है। रक्तदान के इच्छुक लोग “9621016417” पर शिवजीत कुमार सिंह प्रजापति से संपर्क कर सकते हैं। पूर्व डीआईजी रामतीर्थ परमहंस ने लोगों से मानवता के नाते आगे आकर जरूरतमंद परिवार की मदद करने की अपील करते हुए कहा कि किसी की छोटी सी मदद एक गरीब परिवार के लिए नई जिंदगी साबित हो सकती है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here