ट्रिपल सुसाइड केस में बड़ा एक्शन, 50 हजार का इनामी राहुल गिरफ्तार

0
94

फतेहपुर। जिले के चर्चित ट्रिपल सुसाइड केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि 11 मार्च को शहर कोतवाली क्षेत्र में एक ही घर के अंदर बेटे ने अपनी मां और चाचा के साथ आत्महत्या कर ली थी। इस सनसनीखेज घटना के बाद मिले सुसाइड नोट में पांच लोगों के नाम सामने आए थे, जिन पर प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे थे।
मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों पप्पू, संजय, शुभम और सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं मुख्य आरोपी राहुल लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
थाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी राहुल को मथुरा के वृंदावन से गिरफ्तार किया है। पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया।
पुलिस अब मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here