फतेहपुर में कुएं में गिरने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

0
92

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के अरबपुर इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिवार में कोहराम छा गया।
बताया जा रहा है कि युवक कुएं के पास बैठा हुआ था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला गया। इसके बाद एम्बुलेंस की सहायता से उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here