अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आधुनिक ‘पुलिस जिम’ का उद्घाटन

0
2

अहमदाबाद। शहर के पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य, फिटनेस और समग्र कल्याण को ध्यान में रखते हुए पुलिस कमिश्नर कार्यालय के प्रथम तल पर एक आधुनिक और सुसज्जित ‘पुलिस जिम’ का निर्माण किया गया है।
इस नवनिर्मित जिम का उद्घाटन पुलिस कमिश्नर जी. एस. मलिक के हाथों किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गृह विभाग की प्रधान सचिव एवं गुजरात पुलिस आवास निगम की प्रबंध निदेशक निपुणा तोरवणे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिम में पुलिसकर्मियों के लिए आधुनिक व्यायाम उपकरण, फिटनेस मशीनें और स्वास्थ्यवर्धक कसरत की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि वे अपनी व्यस्त ड्यूटी के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक रूप से भी फिट रह सकें।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here