उन्नाव।समाजवादी पार्टी के जिला सचिव सलीमुर्रहमान ने महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग को जोरदार तरीके से उठाया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाए बिना लोकतंत्र मजबूत नहीं हो सकता।
सपा नेता सलीमुर्रहमान ने बयान जारी कर कहा कि वर्ष 2023 में लोकसभा द्वारा महिला आरक्षण बिल पारित किए जाने के बावजूद आज तक इसे लागू नहीं किया गया है, जो चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं को अधिकार देने के मामले में गंभीर नहीं दिख रही है। उनका कहना है कि यदि देश और प्रदेश के विकास को गति देनी है तो महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर देना आवश्यक है।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि महिला आरक्षण बिल को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। ताकि राजनीति समेत सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके और वे निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा बन सकें।




