कल्याणपुर बाल सुधार गृह से दो बच्चे फरार, पुलिस अलर्ट 

0
16

कानपुर। कानपुर के कल्याणपुर स्थित राजकीय बाल सुधार गृह से दो बच्चों के फरार होने का मामला सामने आया है, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है। दोनों बच्चे बुधवार सुबह पढ़ाई के लिए स्कूल भेजे गए थे, लेकिन दोपहर तक वापस नहीं लौटे। जानकारी के मुताबिक, फरार बच्चों में एक 12 वर्षीय बालक फतेहपुर का रहने वाला है, जबकि दूसरा 15 वर्षीय किशोर कानपुर के गंगापुर कॉलोनी, आजाद नगर क्षेत्र का निवासी है। दोनों पहले दिल्ली में गुमशुदा हालत में मिले थे, जिसके बाद उन्हें कल्याणपुर स्थित बालक गृह में रखा गया था। बालक गृह प्रशासन ने दोनों का दाखिला नजदीकी स्कूल में कराया था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे उन्हें पढ़ाई के लिए भेजा गया, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे दोनों स्कूल से ही फरार हो गए। कर्मचारियों ने तुरंत तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मामले की सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि अधीक्षक रतन की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस टीम संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में छानबीन जारी है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि इन बच्चों के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here