महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को घेरा: स्वप्निल वरुण बोली- बिल न पास करना सबसे बड़ी गलती

0
13

सरसौल,कानपुर। विकासखंड स्थित, रामनगर गांव में जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण के नेतृत्व में बुधवार “महिला जन आक्रोश पदयात्रा” निकाली गई। भाजपा कार्यालय से शुरू हुई इस पदयात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने अधिकारों की मांग बुलंद की।

विपक्ष पर बरसे कार्यकर्ता।
पदयात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए बाहरी क्षेत्र तक पहुंची। इस दौरान महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। समापन स्थल पर कार्यकर्ताओं ने विपक्ष का पुतला दहन किया। राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ भी मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।

महिला आरक्षण पर घेरा।
पदयात्रा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने कहा, “महिला आरक्षण बिल पास न करके विपक्ष ने सबसे बड़ी गलती की है।” उन्होंने देश के विकास में महिलाओं की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रधानमंत्री की सोच का जिक्र करते हुए वरुण बोले, “देश की आधी आबादी होने के नाते महिलाओं को बराबर का अधिकार और भागीदारी मिलनी चाहिए।”

ये रहे मौजूद।
इस मौके पर रानू शुक्ला, विनय मिश्रा, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी निषाद, विनय प्रताप सिंह,सुमित पांडे , प्रधान उमेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच पदयात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

देखें फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here