टोकोगे तो रोकोगे अभियान का शुभारंभ हुआ

0
10

कानपुर। नगर निगम ने ‘टोकोगे तो रोकोगे’ अभियान शुरू किया, महापौर प्रमिला पांडेय ने नागरिकों से स्वच्छता के लिए आगे आने की अपील की,कानपुर,शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में कानपुर नगर निगम ने एक और प्रभावी कदम उठाया है। मंगलवार को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जन-भागीदारी पर आधारित ‘टोकोगे तो रोकोगे’ अभियान का विधिवत आगाज़ किया गया इस विशेष अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला पांडेय द्वारा किया गया अभियान की शुरुआत करते हुए महापौर प्रमिला पांडेय ने शहरवासियों, एनजीओ, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, ब्लॉगर्स, और व्यापार मंडलों से इस अभियान को एक जन-आंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने जोर देते हुए कहा “स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हम सभी का साझा कर्तव्य है। यदि हम सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों को विनम्रता से ‘टोकेंगे’, तो निश्चित रूप से शहर को गंदा होने से ‘रोक’ पाएंगे।”इस अवसर पर नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई, जिनमें मुख्य रूप से जगदीश यादव अपर नगर आयुक्त, डॉ. मनमोहन आर्या मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. अजय शंखवार नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. अमित सिंह गौर नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं नोडल, स्वच्छ भारत मिशन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह गौर और उनकी टीम ने एक विस्तृत प्रेजेंटेशन के माध्यम से अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य न केवल गलत काम (गंदगी फैलाने) पर टोकना है, बल्कि अच्छा काम करने वाले नागरिकों की सराहना कर उन्हें प्रोत्साहित करना भी है। उन्होंने संदेश दिया कि “बदलाव की शुरुआत अपने घर से करें।”नगर निगम प्रशासन ने कानपुर के समस्त नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है। विभाग का मानना है कि जब तक नागरिक स्वयं जागरूक होकर गंदगी के खिलाफ आवाज नहीं उठाएंगे, तब तक पूर्ण स्वच्छता का लक्ष्य प्राप्त करना कठिन है कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के सुझावों को भी भविष्य की कार्ययोजना में शामिल करने का आश्वासन दिया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here