श्री बालाजी महाराज पटकापुर वाले का दसवां श्री बालाजी वार्षिक महोत्सव सम्पन्न

0
11

कानपुर। श्री बालाजी भक्त परिवार समिति (पंजी.) के तत्वाधान मे श्री बालाजी महाराज पटकापुर वाले का दसवां श्री बालाजी वार्षिक महोत्सव कानपुर नाना राव पार्क फूलबाग में रविवार को बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। वही कार्यक्रम संयोजक मंदिर महंत अनुभव पाण्डेय ने बताया कि वर्ष 2017 में स्थापित इस सिद्ध पीठ पर आयोजित कार्यक्रम में कानपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों से हजारों संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु उमड़े महोत्सव के दौरान पूरा क्षेत्र ‘जय श्री राम’ और ‘जय बाला जी’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा महोत्सव के अवसर पर सिद्ध पीठ पर धार्मिक अनुष्ठानों की लंबी श्रृंखला आयोजित की गई कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र श्री बाला जी के दिव्य चल विग्रह का स्वर्ण चोले द्वारा अलौकिक श्रृंगार किया गया साथ ही श्री वृन्दावन बिहारी और श्री श्याम प्रभु का भव्य श्रृंगार भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहा । वही परिसर में विधि-विधान के साथ सहस्त्रार्चन, सवामनी हवन और प्रभु को छप्पन भोग अर्पित किया गया श्रद्धालुओं ने वर्ष 2019 से मेहंदीपुर धाम से लाई गई निरंतर प्रज्वलित अखंड ज्योति के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया इसी क्रम में महोत्सव की भजन संध्या में भक्ति की अविरल धारा बही कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वृंदावन से आई पूनम दीदी रहीं जिनके भजनों पर भक्त झूमने को मजबूर हो गए वही पूनम दीदी के मुख से 21 हजार हनुमान चालीसा का पाठ हुआ एवं प्रसिद्ध गायक मुकुल बंधु, संदीप दीक्षित और त्रिशित राज कश्यप ने एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी, भजन गायक शरद मिश्रा द्वारा प्रस्तुत सुंदरकांड के मनमोहक पाठ ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया भव्य महाआरती के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया इसके साथ ही उपस्थित भक्तों के बीच इत्र वर्षा का भी की गई, देर रात तक भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। मंच का संचालन मनोज मौजी ने किया, आयोजन के संयोजक मंदिर महंत अनुभव पाण्डेय ने बताया कि भक्तों की सेवा और व्यवस्था हेतु विशेष इंतजाम किए गए उन्होंने इस उत्सव को सफल बनाने के लिए सभी धर्मप्रेमियों का आभार व्यक्त किया और बताया कि “श्री बाला जी महाराज की कृपा से यह 10वां वार्षिकोत्सव अत्यंत भव्य रहा हमारा उद्देश्य भक्ति मार्ग के माध्यम से समाज में सकारात्मकता का संचार करना है साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए अपनी समस्त टीम एवं भक्तों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पटकापुर श्री बाला जी मंदिर महंत अनुभव पाण्डेय, अर्चना पाण्डेय, आदर्श पाण्डेय, राजीव, पवन मिश्रा,उमेश गुप्ता, अंकित गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, आयुष त्रिवेदी, सावन, देवा शुक्ला, उत्कर्ष गुप्ता, हर्षित गुप्ता सहित शहर के गणमान्य अतिथि एवं नगरवासी उपस्थित हुए ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here