निजीकरण के खिलाफ संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति की बैठक हुई

0
17

कानपुर।आज संघर्ष समिति की बैठक मोतीझील में हुई, विदित हो कि 27 जनवरी 2026 को निजीकरण सहित पांच बिंदुओं पर नगर आयुक्त महोदय से वार्ता हुई थी आज तक एक बिंदु पर नगर निगम प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई और समस्याओं का समाधान भी नहीं किया गया। जबकि दूसरी तरफ निजीकरण का टेंडर निरंतर होते जा रहे हैं कंपनियों ने प्रतिभाग भी किया है जिसके कारण कर्मचारियों में बहुत रोष है कर्मचारी निरंतर मांग करते आ रहे हैं की टेंडर से सफाई कर्मचारियों को पृथक कर दिया जाए लेकिन ऐसा नहीं किया गया जिससे स्पष्ट है कि नगर निगम प्रशासन से हुई वार्ता का अनुपालन नहीं किया जा रहा है इस संबंध में 22 अप्रैल को नगर आयुक्त को पत्र भेजकर तीन दिन का समय दिया गया की जनहित में संघर्ष समिति आंदोलन नहीं करना चाहती है समस्याओं के समाधान हेतु वार्ता कर लें, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई वार्ता नहीं आमंत्रित की गई, आज की बैठक में निर्णय लिया गया है कि यदि समस्याओं का समाधान वार्ता के माध्यम से नहीं किया गया तो नगर निगम मुख्यालय में 30 अप्रैल 2026 को विशाल धरने का आयोजन किया गया जाएगा और उसी दिन एक बड़े आंदोलन की घोषणा कर दी जाएगी। जिसका समस्त उत्तरदायित्व जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन का होगा।
बैठक में सर्वश्री जयपाल सिंह , रमाकांत मिश्रा, हरिओम वाल्मीकि, विनोद रावत, अजीत बाघमार, मुन्ना हजारिया, मुन्ना हजारिया, कमरुद्दीन, मुकेश वाल्मीकि, बृजलाल भारती, प्रदीप वाल्मीकि, चमन खन्ना, रामगोपाल चौधरी, पवन कौशल, नरेंद्र खन्ना, अखिलेश सिंह, दीप वाल्मीकि, युसूफ अली, सुनील सुमन आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता श्री जयपाल सिंह राठौड़ संचालन विनोद रावत ने किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here