फर्जी मैसेज भेज कर फ्रॉड की गई 18,000/- की धनराशि कराई गई रिफण्ड

0
24

उन्नाव।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व क्षेत्राधिकारी सफीपुर के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में फर्जी मैसेज भेज कर फ्रॉड की गई 18,000/- की धनराशि थाना सफीपुर पुलिस द्वारा पीड़ित को रिफण्ड कराई गई। थाना सफीपुर जनपद उन्नाव में पीड़ित मयंक गुप्ता पुत्र सतीश चन्द्र गुप्ता निवासी सलींद रोड कस्बा व थाना सफीपुर जनपद उन्नाव द्वारा आनलाइन साइबर पोर्टल पर प्रार्थना पत्र बावत दिनांक 15.02.2026 को फर्जी मैसेज भेजकर 20,000/- रूपये का फ्राड होने विषयक दिया गया था । जिस पर थाना सफीपुर साइबर टीम द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 23.04.2026 को आवेदक के खाते मे 18000/- रूपये रिफण्ड कराये गये ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here