उन्नाव।पूर्व निर्धारित सूचना के अनुसार कल (आज) शुक्रवार को रेलवे विभाग द्वारा गंजमुरादाबाद रेलवे क्रॉसिंग को बंद कर ट्रैक पर टेंपिंग एवं ओवरहालिंग का कार्य शुरू कर दिया गया।
विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह कार्य सुबह 8 से शाम 6 बजे तक चलेगा। रेलवे विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य जनहित में कराया जा रहा है। जिससे भविष्य में सुरक्षित और सुगम रेल संचालन सुनिश्चित किया जा सके। विभाग ने आश्वासन दिया है कि शुक्रवार को ही शाम 6 बजे के बाद क्रॉसिंग को पुनः खोल दिया जाएगा और आवागमन सामान्य रूप से शुरू हो जाएगा।



