होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 लिखित परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु समन्वय बैठक आयोजित

0
17

उन्नाव। में उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा दिनांक 25.04.2026, 26.04.2026 एवं 27.04.2026 को प्रति दिवस दो पालियों (पूर्वान्ह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक एवं अपरान्ह 03:00 बजे से 05:00 बजे तक) जनपद के 09 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जानी है। उक्त परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आज दिनांक 21.04.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में जय प्रकाश सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव, अमिताभ यादव अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) उन्नाव एवं अखिलेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी उन्नाव द्वारा सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी निर्देश पुस्तिका के बिन्दु 6.1 के प्रस्तर 6.1.4 के अंतर्गत दिए गए दिशा-निर्देशों से सभी को विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की प्रत्येक व्यवस्था को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराएं, जिससे परीक्षा की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनी रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here