स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ “नर सेवा नारायण सेवा” समिति उन्नाव’ के संस्थापक व हिंदू नेता विमल द्विवेदी की अगुवाई मे सैकड़ों उपभोक्ताओं का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

0
34

उन्नाव।स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन गए हैं। अत्यधिक बिलिंग,बिना सूचना बिजली कटने और सर्वर फेल्योर से परेशान “नर सेवा नारायण सेवा” समिति उन्नाव’ के संस्थापक व हिंदू नेता विमल द्विवेदी की अगुवाई मे सैकड़ों उपभोक्ताओं ने शनिवार को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन सौंपा ‘नर सेवा नारायण सेवा समिति उन्नाव’ के संस्थापक व हिंदू नेता विमल द्विवेदी की अगुवाई में समिति ने तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
उपभोक्ताओं की शिकायतें:
बिल 2-3 गुना बढ़ा घरेलू खपत पहले जितनी, लेकिन बिल कई गुना ज्यादा आ रहे
2. रात-बिरात बिजली कट प्रीपेड बैलेंस खत्म होते ही बिना पूर्व सूचना लाइट कट जाती है। बच्चों की पढ़ाई, मरीजों की देखभाल प्रभावित
3. ‘रिचार्ज करो, फिर भी अंधेरे में बैठो’ रिचार्ज के बाद भी सर्वर खराबी से घंटों बैलेंस अपडेट नहीं होता
4. जटिल प्रक्रिया मीटर रीडिंग और बैलेंस कटौती आम आदमी की समझ से बाहर, पारदर्शिता नहीं
समिति की 3 प्रमुख मांगें:
1. तकनीकी जांच: विशेषज्ञ समिति बनाकर मीटरों की सटीकता जांची जाए
2. 24 घंटे पहले अलर्ट: रिचार्ज खत्म होने से 24 घंटे पहले कॉल/SMS से सूचना अनिवार्य हो
3. हेल्पलाइन डेस्क: जिला स्तर पर तकनीकी खामियां दूर करने को विशेष हेल्पलाइन बने
अल्टीमेटम: समिति ने कहा कि अगर सुझावों पर अमल न हो तो जनहित में स्मार्ट मीटर हटाकर पुरानी मीटर व्यवस्था बहाल की जाए। “सरकार ‘ईज ऑफ लिविंग’ की बात करती है, लेकिन स्मार्ट मीटर ने जीना मुहाल कर दिया है।”
मौजूद रहे: प्रदेश जिलाध्यक्ष अनीता विमल द्विवेदी, जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष ज्योति राजपूत, नीलमणि सिंह, पवित्रा उपाध्याय, एके दीक्षित, आरके मिश्रा, राकेश राजपूत सहित सैकड़ों पदाधिकारी व उपभोक्ता रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here