कटिहार में गोलीकांड और उपद्रव: 12 घंटे में 13 आरोपी गिरफ्तार

0
25

कटिहार,(बिहार)। जिले के कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोगांव में 15 अप्रैल 2026 को हुए गोलीकांड और उपद्रव मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति ने आपसी विवाद में एक महिला और एक बच्ची को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया और उग्र भीड़ ने आगजनी व तोड़फोड़ शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित उसके परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव भी किया, लेकिन पुलिस ने संयम रखते हुए स्थिति पर काबू पाया।
पुलिस ने इस मामले में 4 अभियुक्तों को गोलीकांड से संबंधित और 9 अभियुक्तों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here