कल्याणपुर,कानपुर।पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस.एम. कासिम आबिदी ने गुरुवार को थाना कल्याणपुर क्षेत्र अंतर्गत बिठूर तिराहा व पनकी रोड चौकी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था, ई-रिक्शा संचालन और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने ई-रिक्शा में लगाए जा रहे क्यूआर कोड सिस्टम का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शराब की दुकानों के संबंध में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित दुकानदारों को निर्धारित समय का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए गए। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
डीसीपी ने मौके पर तैनात पुलिस बल को यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही अवैध स्टैंड के खिलाफ अभियान चलाया गया, जिसमें तीन व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस द्वारा उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि अन्य संबंधित लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देखे फोटो।

देखे वीडियो।




