उन्नाव।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बांगरमऊ पुलिस द्वारा सड़क पर स्टंटबाजी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर बाइक को सीज किया गया।
अंसार हुसैन रिजवी व का0 रजत कुमार द्वारा एक युवक को सार्वजनिक स्थान तिकोनिया तिराहा सण्डीला रोड पर RI5 मोटरसाइकिल से लोक मार्ग को जानबूझकर कर वाहन को घुमाते हुए स्टंटवाजी करते हुए, न्यूसेन्स उत्पन्न कर रहा है। उतावलेपन व लापरवाही ढंग से मोटरसाइकिल को जानबूझकर सार्जनिक मार्ग पर घूमा रहे अभियुक्त आकिब खान पुत्र चिन्कू खान उर्फ जुल्फिकार खान निवासी ग्राम मऊ थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव उम्र करीब 24 वर्ष को तिकोनिया तिराहा कस्बा बागंरमऊ से गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल RI5 को अन्तर्गत धारा 207 MV एक्ट में सीज किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना बांगरमऊ पर मु०अ०स० 110/2026 धारा 281/285/289/292/125/126(2) BNS पंजीकृत किया गया।




