खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के साथ गुलाल लगा खेली होली

0
48

असोहा, उन्नाव।आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर उच्च प्राथमिक विद्यालय चौपई की छात्राएं अंशिका ( कक्षा 8 ), शिजरा (कक्षा 7), सलोनी (कक्षा 8) द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी आंचल सिंह को अंग वस्त्र भेंट किया गया और अपने नन्हे मुन्ने हाथों से बने हुए प्राकृतिक रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने भी बच्चों के द्वारा बने हुए प्राकृतिक रंग देखकर अत्यंत प्रसन्न हुई और उनका उत्साहवर्धन किया साथ ही उन्हें रंग लगाकर अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
खण्ड शिक्षा अधिकारी के प्रेम भरे और प्रेरित करने वाले शब्दों को सुनकर बच्चे बहुत ही उत्साहित और प्रसन्न थे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here