जिलाधिकारी गौरांग राठी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सदर में सुनी फरियादियों की शिकायतें, दिया शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश,शिकायत कर्ता से लें फीडबैक, किसी भी शिकायत की न हो पुनराबृत्ति शिकायतों का हो समय बद्ध गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण – जिलाधिकारी

0
107

उन्नाव।आज जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश की उपस्थिति में जनपद की तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में आने वाली फरियादियों की शिकायतों को एक-एक करके गंभीरता से सुना और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। जिलाधिकारी ने आईजीआर एस में प्राप्त शिकायतों के समय बद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता बताया। बोला यह शासन की प्राथमिकताओं में है जिन शिकायतों में अंसतुष्ट फीडबैक मिला है विभागीय अधिकारी स्वयं जांच कर समस्या का निस्तारण संतुष्टि परक कराएं। जिलाधिकारी के निर्देश पर परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह व जिला विकास अधिकारी देव चतुर्वेदी द्वारा आई आर एस में शिकायतों के अस्तन्तुष्ट फीडबैक का परीक्षण भी किया गया। जिलाधिकारी ने कहा तहसील और पुलिस के अधिकारी यह ध्यान दें कि किसी भी स्थिति में सरकारी भूमि पर कब्जा न मिले।
जिलाधिकारी ने कहा की राजस्व सम्बन्धी चकरोड पैमाइश अवैध कब्जे संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता से लेकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित हो। निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादी की शिकायत के निस्तारण का फीडबैक अवश्य लिया जाय शिकायत कर्ता की संतुष्टि आवश्यक है कहा की जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता से फीडबैक लें। जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों के समय बद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के संबंध में कोई भी लापरवाही ना हो यह माननीय मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में है । जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी शिकायतें आज प्राप्त हुई हैं उनका सम्बन्धित अधिकारी टीम बनाकर जांच करे और प्राथमिकता के साथ गुणवत्ता पूर्ण समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा सभी विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी शिकायत लंबित न रखी जाए समय रहते उसका गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित हो ।यह भी सुनिश्चित करें कि किसी भी शिकायत की पुनराबृत्ति न हो। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व 71 पुलिस 21 विकास 07 नगर पालिका 06 अन्य विभाग की कुल 09 सहित कुल 114 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमे से 05 शिकायतों का निस्तारण मौके पर हुआ शेष शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी सदर क्षितिज द्विवेदी क्षेत्राधिकारी सदर जिला विकास अधिकारी देव चतुर्वेदी परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी तहसीलदार सदर सहित अन्य सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here