खुसिया बदली मातम में , दीवार गिरने से महिला की मौत कई लोग जख्मी एक कि हालत नाजुक मेडिकल कालेज रिफर

0
103

असोहा, उन्नाव।क्षेत्र के गोरिन्दा गांव निवासी रामकुमार कश्यप के पुत्र सुनील की बारात बाराबंकी के तिलया गांव कल गई थी, आज शाम लगभग पांच बजे बारात वापस हुई ,दुल्हन को गाड़ी से उतारने के बाद मंडप के नीचे रश्म निभाई जा रही थी की अचानक घर मे कच्ची दीवार गिर गई जिसके निचे लड़के की मौसी विद्यावती (४५) पत्नी राकेश अरुजन गंज लखनऊ , काजल पुत्री प्रेमशंकर ,उर्मिला पत्नी हनुमान ,राकेश दीवार की चपेट में आकर दब गए , घायल सभी को परिजन लेकर निजी नर्सिंग होम कालूखेड़ा लेकर गए जहाँ विद्यावती तथा उर्मिला की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज लखनऊ रिफर करदिया , ले जाते समय विद्यावती की रास्ते में म्रत्यु हो गई वही उर्मिला जीवन और म्रत्यु से संघर्ष मेडिकल कालेज में कर रही है । विद्यावती की म्रत्यु का समाचार गांव में पहुंचते ही खुसिया मातम में बदल गई । मृतका अपने पीछे 21 वर्षीय शिवम तथा 19वर्षीय स्वीटी छोड़ गई ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here