आज आर.एस चौराहा बांगरमऊ के निकट स्थित भूमि पर उप निबंधक कार्यालय बांगरमऊ के भवन का क्षेत्रीय विधायक श्रीकान्त कटियार ने शिलान्यास किया

0
126

उन्नाव।प्रदेश के स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों में उप निबंधक कार्यालयों के शिलान्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसी क्रम में बांगरमऊ के कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का श्रीकान्त कटियार विधायक ने शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि काफी लम्बे समय से इस भवन की प्रतिक्षा थी जो आज पूरी हुई।आगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का निर्देश है कि हर तहसील का अपना निबंधन कार्यालय हो और सरकार इसी पर काम कर रही है। इस भवन का निर्माण 2 करोड़ 28 लाख 95 हजार रुपये की लागत से होगा। वर्तमान में यह कार्यालय तहसील परिसर में है। जिससे जगह के अभाव में काम करने में कठिनाई होती थी। नया भवन बनने से लोगों को जमीन के क्रय-विक्रय सम्बन्धी कार्यों में सुविधा होगी और उन्हें सहूलियत भी मिलेगी।
इस मौके पर सहायक महानिरीक्षक निबंधन उन्नाव कंजन मिश्रा,उपजिलाधिकारी बांगरमऊ बृजमोहन शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष संदीप सिंह,बांगरमऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीकान्त द्विवेदी,एडवोकेट योगेश लोधी,सत्यपाल, मौजूद रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here