पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने अपने पति स्व संदीप टंडन जी की 76 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिले की निर्धन विधवा ओं को जीविकोपार्जन हेतु दुधारू गायें दान कीं

0
103

उन्नाव।पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने अपने पति स्व संदीप टंडन जी की 76 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिले की निर्धन विधवा पात्र रमा रावत, रीता लोधी, सरला पाल, गुड़िया कुशवाहा, शिखा पांडे, गीता राठौर,सविता पाल को जीविकोपार्जन हेतु दुधारू गायें दान कीं। इनमें से कुछ महिलाओं के पति की मृत्यु पिछले एक वर्ष में हुई थी जबकि कुछ के पति कई वर्ष पूर्व गुजर चुके थे जिससे नाबालिग बच्चों सहित परिवारों के भरण-पोषण में कठिनाई उत्पन्न हो गई थी।
इसके साथ जिले के दिव्यांग पात्रों प्रेम लोधी, सरवन लोधी, सरजू कश्यप, ननकऊ प्रजापति,बुलाकी भुर्जी,करण रावत,विशाल तिवारी को ट्राईसाइकिलें प्रदान की।
अन्नू टंडन जी के इस सामाजिक कार्य की जिले भर में व्यापक सराहना हो रही है। लोगों ने क हा कि अन्नू टंडन जी की समाजसेवा की परंपरा आज भी असहायों के जीवन में नई आशा का संचार कर रही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here