जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया है कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, द्वारा दिनांक- 13.11.2025 को मध्याह्न 12ः30 बजे से तहसील व ब्लाक पुरवा, जनपद उन्नाव में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है

0
137

उन्नाव।जागरूकता कार्यक्रम में सम्बन्धित ब्लाक क्षेत्र के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले शिक्षित बेरोजगार महिलायें एवं पुरूष उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जागरूकता शिविर में उद्योग लगाने एवं उद्योग सम्बन्धी जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी। तदोपरान्त प्रतिभागी किस उद्योग में इकाई लगाना चाहते है, से सम्बन्धित अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। सभी बेरोजगारों का पोर्टल पर आनॅलाईन रजिस्ट्रेशन भी किया जायेगा।
इच्छुक अभ्यर्थी स्थान- विकास खण्ड सभागार, पुरवा, उन्नाव में दिनांक 13.11.2025 को मध्याह्न 12ः30 बजे प्रतिभाग करने का कष्ट करें। जिससे उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा चलायी जाने वाली समस्त योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here