बिजली विभाग की घोर लापरवाही ने फिर लिया एक युवक की जान

0
102

असोहा,उन्नाव।असोहा थाना क्षेत्र के गांव दाऊ
खेड़ा में बिजली विभाग की लापरवाही ने आज बुधवार को एक युवक की जान ले लिया, इसके पहले भी इसी के चलते मां बेटी की जान इसी लापरवाही के चलते गयी थी। असोहा थाना क्षेत्र के गांव दाऊ खेड़ा का अतुल पुत्र लल्ला यादव आज सुबह अपने खेतो पर गया था और खेत चर रहे जानवरों को भगा रहा था।अतुल के पास एक लाठी थी उसमें लोहा लगा था जैसे ही उसने लाठी को ताना ऊपर आठ फुट पर झूल रहे बिजली के तारो में लाठी छू गयी तो अतुल बिजली के करेन्ट की चपेट में आ गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।घटना की सूचना मिलने पर गांव के सैकड़ों लोग घटना स्थल पर पहुंचे और बिजली विभाग के प्रति आक्रोशित हो गए, घटना की सूचना पर असोहा पुलिस भी वहां पहुंची,उधर समाजवादी पार्टी के पूर्व बिधायक उदयराज यादव तथा असोहा के पूर्व ब्लाक प्रमुख वीतेन्द्र सिंह यादव भी पहुंच गये तथा मृतक के परिवार जनों तथा गांव वालो को समझाया,गौर रहे कि
जिस जगह अतुल की बिजली के
तारो की चपेट में आने से मौत हुयी है वहीं पर कुछ दिनों पहले इन्ही तारो की चपेट में आने से मां बेटी की भी मौत हो गयी थी क्योकि वहां खेतों पर बिजली के यह तार बहुत ही नीचे है और अक्सर वहां यह घटना होती है फिल हाल बिजली विभाग ने वहां तारो को ऊंचा कराने का आश्वासन दिया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here