भाजपा पदाधिकारियों ने साहित्य और राजनीति में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म श्री पुरुस्कार प्राप्त करने वाले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के आवास लखनऊ पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ वस्त्र अंगवस्त्र प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया

0
192

उन्नाव।सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय प्रदेश आदि स्तरों पर पुरुस्कार या सम्मान प्राप्त करने वाले व्यक्तियों सहित विशिष्ट व्यक्तियों का भाजपा सम्मान कर रही है।
इसी क्रम में जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी के नेतृत्व में माननीय विधायक श्रीकांत कटियार, पंकज गुप्ता, बंबा लाल दिवाकर आशुतोष शुक्ला एमएलसी राम चंद्र प्रधान तथा भाजपा पदाधिकारियों ने साहित्य और राजनीति में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म श्री पुरुस्कार प्राप्त करने वाले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित के आवास लखनऊ पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ वस्त्र अंगवस्त्र प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा, अभियान संयोजक जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा आनंद अवस्थी, पूर्व नगर अध्यक्ष सुशील तिवारी, नवीन सिंह, आजाद, समीर शुक्ला विवेक तिवारी सुनील अवस्थी बउआ, कमल कुमार बाजपेई, रजत शुक्ला,क्षितिज शुक्ला, व्यवसाई संजय तिवारी, पंकज अवस्थी शरद शुक्ला शिवम तिवारी आदि रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here