बाबू कल्याण सिंह जी की स्मृति में गेट व पार्क बनवाने का सदर विधायक पंकज गुप्ता ने दिया आश्वासन

0
150

उन्नाव।जनपद उन्नाव के अब्बासपुर में नानू बाबा मेले व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी की प्रतिमा स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सदर विधायक पंकज गुप्ता, बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार व नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक व भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने पूज्य संत नांहू बाबा की समाधी में माथा टेकने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।पंकज गुप्ता ने कहा कि बाबू कल्याण सिंह जी का सनातन संस्कृति व सनातन धर्म के साथ करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक श्रीराम मंदिर बनने में अहम भूमिका रही है।उनके त्याग को हम सब भुला नहीं सकते।
उन्होंने कल्याण सिंह जी की स्मृति में गेट व पार्क बनवाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर श्रीकांत कटियार व विमल द्विवेदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कृष्ण वर्मा द्वारा किया गया।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here