उन्नाव में कलम और तलवार का प्रतीक बनेगा, गांधी नगर तिराहे पर 1.77 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, सांसद ने किया भूमि पूजन

0
120

उन्नाव। में सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। गांधी नगर तिराहे पर ‘कलम और तलवार’ का प्रतीक स्थापित किया जाएगा। बुधवार को सांसद साक्षी महाराज और डीएम गौरांग राठी ने इस परियोजना का भूमि पूजन किया। गांधी नगर तिराहा लखनऊ, कानपुर और रायबरेली को जोड़ने वाला प्रमुख स्थल है। यह स्थान रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही का केंद्र है। ‘कलम’ साहित्यिक विरासत का प्रतीक होगी। ‘तलवार’ स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को दर्शाएगी।
बता दे कि इस परियोजना की लागत 1 करोड़ 77 लाख रुपये है। इसमें तिराहे का सौंदर्याकरण किया जाएगा। साथ ही सड़क चौड़ीकरण, फुटपाथ निर्माण, जल निकासी और आधुनिक लाइटिंग की सुविधाएं भी होंगी। इसे उन्नाव का नया स्वागत द्वार माना जा रहा है। स्थानीय लोगों में इस पहल को लेकर उत्साह है। दुकानदार जितेन्द्र बाजपेई ने कहा कि यह प्रतीक उन्नाव के आत्मगौरव को जन-जन तक पहुंचाएगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here