ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर 17 को निकलेगी भारत शौर्य तिरंगा यात्रा: जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी

0
113

उन्नाव।नगर के रामलीला मैदान से 17 मई को शाम 5 बजे निकलेगी भारत शौर्य तिरंगा यात्रा। इस यात्रा में सैनिक परिवारों पूर्व सैनिकों एनसीसी कैडेट्स सहित सभी बड़ी संख्या में राष्ट्रप्रेमियों से शामिल हो यात्रा का गौरव बढ़ाने का जिलाध्यक्ष भाजपा ने किया आग्रह।
जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने सभी राष्ट्रप्रेमियों से आग्रह किया ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकलने वाली ‘भारत शौर्य तिरंगा’ यात्रा का गौरव बढ़ाने के लिए बड़ी बड़ी संख्या में शाम 5 बजे रामलीला मैदान उन्नाव में सम्मिलित हो।
इसी संबंध में जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने जिला पदाधिकारियों और युवा मोर्चा के साथ भाजपा कार्यालय उन्नाव में बैठक कर योजना रचना बनवाई।
युवा मोर्चा अध्यक्ष बालाराव गुप्ता, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा ललित द्विवेदी आजाद, जिला महामंत्री उदय प्रताप सिंह एवं अंकित यादव, उपाध्यक्ष कुश सिंह, मण्डल अध्यक्ष विमल सिंह आदि उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here