जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायत गंज जलालाबाद का किया औचक निरीक्षण

0
105

उन्नाव।डीपीआरओ हरदोई ने विकासखंड मल्लावां की ग्राम गंज जलालाबाद का औचक निरीक्षण किया। जिसमें प्रमुखता से ग्राम पंचायत भवन एवं ग्रामीण सहज जनसेवा केंद्र की भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया। वहीं ग्राम प्रधान अभिषेक दीक्षित ने डीपीआरओ को बताया कि मेरी ग्राम पंचायत में 15 वार्ड एवं चार मजरें हैं। विगत चार माह से ग्राम पंचायत में तैनात ग्राम सचिव जितेंद्र राजपूत और सफाई कर्मचारी कार्य करने नहीं आ रहे हैं। जिसके फलस्वरूप ग्राम पंचायत में आर आर सी सेंटर अधूरा पड़ा है। गौशाला संचालित नहीं हो पा रही है, परिवार रजिस्टर नकल, आवास सत्यापन, मनरेगा के कार्यों के लिए जियो टैगिंग, केयरटेकर का मानदेय, प्रधान का मानदेय, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र इत्यादि कार्य प्रभावित हो रहें हैं। जिसके परिणामस्वरूप ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। समस्त विकास कार्य बाधित हो रहें हैं। प्रधान अभिषेक दीक्षित ने भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि ब्लाक में बैठे समस्त अधिकारी सुनियोजित ढंग से विकास कार्यों में व्यवधान डालने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। यही कारण है कि जिला प्रशासन एवं प्रदेश शासन को लिखित शिकायतें करने के पश्चात भी चार माह से न ही नए सचिव की तैनाती की गई है और न ही वर्तमान सचिव जितेंद्र राजपूत को गांव में आने के लिए बाध्य किया गया है। जिससे यह साफ स्पष्ट होता है कि सुनियोजित तरीके से विकास कार्यों को रोकने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। वहीं सरोज द्विवेदी ने भी प्रधानमंत्री आवास की दूसरी किस्त न आने की बात कही। ऐसे ही अनगिनत ग्रामीणों ने सचिव के न होने की वजह से अपनी-अपनी समस्याओं को विनय कुमार सिंह डीपीआरओ के समकक्ष अवगत कराया है। जिस पर डीपीआरओ ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द समस्या का समाधान निकाला जाएगा। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी रामकिशोर, सहायक विकास अधिकारी, सचिव, ग्राम प्रधान अभिषेक दीक्षित, नीरज मिश्रा, घनश्याम तिवारी, गुड्डू तिवारी, बुद्धू गौतम,प्रियम कटियार,दीपू कटियार फौजी, गंगा सागर तिवारी,राम कुमार गौतम, अतुल दीक्षित, सुधीर बाजपेई, बबलू आर्य, शशांक दीक्षित एवं अनेकों महिलाओं सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here